एपीएसडीएमए ने 30 मंडलों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की

एपीएसडीएमए ने 30 मंडलों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की

एपीएसडीएमए ने 30 मंडलों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की
Modified Date: April 17, 2026 / 05:13 pm IST
Published Date: April 17, 2026 5:13 pm IST

अमरावती, 17 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि राज्य के कई मंडलों में लू चलने की आशंका है।

श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम मन्यम, अल्लूरी सीताराम राजू और पोलावरम जैसे जिलों के 30 मंडलों में भीषण लू चलने की आशंका है जबकि अन्य कई जिलों के 55 मंडलों में लू चलने का अनुमान है।

एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने एक बयान में कहा, ‘शुक्रवार को राज्य के कई मंडलों में भीषण लू चलने की आशंका है।’

उन्होंने कहा कि पार्वतीपुरम मन्यम, पालनाडु, प्रकाशम, मार्कपुरम, नेल्लोर और रायलसीमा क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से 44.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि श्रीकाकुलम (1), विजयनगरम (10), मान्यम (1), पोलावरम (10), अनाकापल्ली (2), काकीनाडा (4), पूर्वी गोदावरी (10), एलुरु (4), एनटीआर (3), पालनाडु (2), मार्कापुरम (3), नंद्याल (4) और श्री सत्य साई (1) के 55 मंडलों में लू चल सकती है।

जैन ने कहा कि बृहस्पतिवार को नंदयाल जिले के संजमाला में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 215 मंडलों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया।

कडप्पा जिले के ओन्टिमिट्टा में 44.9 डिग्री सेल्सियस, मार्कपुरम जिले के अनुमलपल्ली में 44.2 डिग्री सेल्सियस, श्री सत्य साई जिले के मुदिगुब्बा में 43.5 डिग्री सेल्सियस, अनंतपुर जिले के तेरन्नापल्ली और तिरुपति जिले के वरदय्यापलेम में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुरनूल जिले के बस्तीपाडु में 43.2 डिग्री सेल्सियस, अन्नामय्या जिले के नूलीवीडु और पालनाडु जिले के गुरजाला में 42.1 डिग्री सेल्सियस और नेल्लोर जिले के कोम्मिपाडु में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को तीन मंडलों में भीषण लू चलने की आशंका है और कुल 28 मंडलों में लू चल सकती है।

एपीएसडीएमए ने लोगों को सावधानी बरतने, लंबे समय तक धूप में रहने से बचने और पानी, नींबू पानी, छाछ तथा नारियल पानी का सेवन करने की सलाह दी।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में