Asha Bhosle Health Update: आशा भोसले की हालत अब भी नाजुक, पोती जनाई ने सोशल मीडिया पर दिया हेल्थ अपडेट, पीएम मोदी ने भी जताई चिंता

Asha Bhosle Health Update: आशा भोसले की हालत अब भी नाजुक, पोती जनाई ने सोशल मीडिया पर दिया हेल्थ अपडेट, पीएम मोदी ने भी जताई चिंता

Asha Bhosle Health Update: आशा भोसले की हालत अब भी नाजुक, पोती जनाई ने सोशल मीडिया पर दिया हेल्थ अपडेट, पीएम मोदी ने भी जताई चिंता

Asha Bhosle Health Update: आशा भोसले की हालत अब भी नाजुक, पोती जनाई ने सोशल मीडिया पर दिया हेल्थ अपडेट, पीएम मोदी ने भी जताई चिंता / Image: IBC24 Customized

Modified Date: April 12, 2026 / 12:09 pm IST
Published Date: April 12, 2026 12:00 pm IST

मुंबई: Asha Bhosle Health Update जानी मानी पार्श्व गायिका आशा भोसले की हालत नाजुक बनी हुई है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया दिल का दौरा पड़ने और फेफड़ों के संबंधित समस्याओं के बाद भोसले (92) को शनिवार शाम दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया, “वह आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।” भोसले के परिवार ने उनके स्वास्थ्य को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

आशा भोसले की हालत नाजुक

Asha Bhosle Health Update शनिवार को उनकी पोती जनाई ने ‘इंस्टाग्राम’ पर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा, “मेरी दादी आशा भोसले को अत्यधिक कमजोरी और छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। उनका इलाज किया जा रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आप लोगों को निश्चित तौर पर सूचित करते रहेंगे।” भोसले, दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं।

पोती जनाई ने दी जानकारी

उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं और पद्मिनी एवं वैजयंतीमाला जैसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों से लेकर मीना कुमारी, मधुबाला, जीनत अमान, काजोल और उर्मिला मातोंडकर सहित कई प्रमुख अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी है। भोसले के कुछ लोकप्रिय गानों में ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’, ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ आदि शामिल हैं। उन्होंने 2023 में अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दुबई में आयोजित एक विशेष संगीत कार्यक्रम ‘आशा90: लाइव इन कॉन्सर्ट’ में प्रस्तुति दी थी।

पीएम मोदी ने जताई चिंता

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती जानी मानी पार्श्व गायिका आशा भोसले के स्वास्थ्य को लेकर रविवार को गहरी चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने बताया कि छाती में संक्रमण और कमजोरी के कारण शनिवार को उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह जानकर बहुत दुख हुआ कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’ इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि 92 वर्षीय भोसले को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें फेफड़ों से संबंधी समस्या भी थी।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"