मुंबई, 31 मार्च (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी अश्विनी भिडे को मंगलवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की पहली महिला आयुक्त नियुक्त किया गया।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि वह मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए भूषण गगरानी की जगह लेंगी।
बीएमसी की स्थापना 1872 में हुई थी। यह भारत के सबसे पुराने स्थानीय स्व-शासी निकायों में से एक है।
वर्ष 1995 बैच की आईएएस अधिकारी भिडे मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव थीं और उन्होंने कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को संभाला है।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि वह मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की प्रबंध निदेशक के तौर पर भी अपना कार्यभार संभालती रहेंगी, जहाँ उन्होंने शहर के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार में अहम भूमिका निभाई।
भाषा नेत्रपाल मनीषा
मनीषा