महाराष्ट्र में एटीएस ने 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की

महाराष्ट्र में एटीएस ने 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की

महाराष्ट्र में एटीएस ने 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की
Modified Date: May 13, 2026 / 02:38 pm IST
Published Date: May 13, 2026 2:38 pm IST

मुंबई, 13 मई (भाषा) महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान से अपराध को अंजाम देने वाले गैंगस्टर से जुड़े गुर्गों की तलाश के लिए बुधवार को मुंबई सहित पूरे राज्य में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि अभियान के बाद कम से कम 40 संदिग्धों से पूछताछ की गई।

अधिकारी ने कहा कि एटीएस को कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध कथित तौर पर गैंगस्टर शहजाद भट्टी तथा उसके गिरोह के संपर्क में थे।

अधिकारी ने बताया कि विदेश से अपने गिरोह को चला रहा भट्टी भारत में युवाओं को गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश कर रहा था।

उन्होंने बताया कि मुंबई, अकोला, नांदेड, पुणे, मीरा रोड (ठाणे जिले में), नालासोपारा (पालघर), नासिक, जलगांव, नागपुर सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर तड़के छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई।

भाषा यासिर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में