बीएमसी को अपने स्कूलों में जूनियर कॉलेज शुरू करने चाहिए : शिवसेना (उबाठा) पार्षद

Ads

बीएमसी को अपने स्कूलों में जूनियर कॉलेज शुरू करने चाहिए : शिवसेना (उबाठा) पार्षद

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 07:34 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 07:34 PM IST

मुंबई, 20 फरवरी (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के पार्षद अंकित प्रभु ने शुक्रवार को कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को अपने उन स्कूलों में जूनियर कॉलेज (कक्षा 11वीं और 12वीं) शुरू करने चाहिए, जहां फिलहाल 10वीं कक्षा तक पढ़ाई होती है।

प्रभु ने कहा कि यह प्रस्ताव निकाय चुनावों से पहले शिवसेना (उबाठा) के एजेंडे का हिस्सा था और इसका उद्देश्य छात्रों की शिक्षा में निरंतरता सुनिश्चित करना है।

उन्होंने ‘मुंबई पब्लिक स्कूल’ पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने नगर निकाय के संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से शुरू किया था।

उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि बीएमसी के सभी स्कूलों को मुंबई पब्लिक स्कूल में परिवर्तित किया जाए, ताकि हर छात्र को मराठी भाषा से समझौता किए बिना बेहतर शिक्षा मिल सके।”

पार्षद ने कहा कि बीएमसी स्कूल पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और छात्रों को जूनियर कॉलेज स्तर पर भी बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “बीएमसी के स्कूल अच्छे हैं। इसलिए छात्रों को जूनियर कॉलेज में भी बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए। हम इस मुद्दे को सत्ता में मौजूद पार्टी के समक्ष उठाएंगे।”

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप