Pune Road Accident Video: चाय की टपरी पर खड़े लोगों को कार चालक ने रौंदा, 12 लोग हुए घायल, सामने आया भयावह वीडियो
Pune Road Accident Video: एक कार सवार तेज रफ़्तार से कार चलाते हुए चाय की टापरी के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है।

Pune Road Accident Video/Image Credit: @pulse_pune X Handle
- महाराष्ट्र के पुणे से सड़क हादसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
- एक कार सवार तेज रफ़्तार से कार चलाते हुए चाय की टापरी के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है।
- इस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुणे: Pune Road Accident Video: बड़े शहरों में हर रोज कई छोटे और बड़े सड़क हादसे होते रहते हैं। कई घटनाओं के भयावह वीडियो भी सामने आते हैं और इन वीडियो को देखने वाला भी हैरान हो जाता है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के पुणे से सड़क हादसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक कार सवार तेज रफ़्तार से कार चलाते हुए चाय की टापरी के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है। इस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि, कार चालक नशे में था। पुलिस ने कार चालक, कार के मालिक और एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस भीषण सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @pulse_pune नाम के हैंडल से शेयर किया गया है
Pune Car Accident: 12 Injured, Including 5 MPSC Students, as Drunk Driver Rams Vehicle Into Tea Stall In Sadashiv Pethhttps://t.co/UkiOZv9byH pic.twitter.com/MIoGO6P3NN
— Pune Pulse (@pulse_pune) May 31, 2025
कैसे हुआ पूरा हादसा
Pune Road Accident Video: सड़क हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा हादसा उस वक्त हुआ जब कार मालिक दिगंबर शिंदे ने अपनी कार की चाबी गाड़ी में ही छोड़ दी थी और खुद बाहर चले गया। इसके बाद जयराम मुळे अपने दोस्त राहुल के साथ नशे की हालत में कार लेकर निकल पड़ा और सदाशिव पेठ क्षेत्र में लोगों को रौंद दिया। इस मामले में कार चालक जयराम मुले, मालिक दिगंबर शिंदे और उसके सहयोगी राहुल गोसावी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नशे में था कार चालक
Pune Road Accident Video: पुलिस जांच में सामने आया कि, कार चला रहा युवक जयराम मुळे नशे में था और इस बात की पुष्टि मेडिकल जांच में हुई है। वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 125(A), 125(B), 281, और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Car driver ran over people standing at a tea stall, 12 people injured, horrific video surfaced
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm