नवी मुंबई में पुलिसकर्मियों ने नाले में कूदी लड़की को बचाया

Ads

नवी मुंबई में पुलिसकर्मियों ने नाले में कूदी लड़की को बचाया

  •  
  • Publish Date - January 15, 2024 / 06:28 PM IST,
    Updated On - January 15, 2024 / 06:28 PM IST

मुंबई, 15 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से 14 वर्षीय एक किशोरी की जान बच गई, जो तालोजा इलाके में एक नाले में कूद गई थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह तलोजा फेस-2 इलाके में हुई।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में किशोरी नाले पर बने एक छोटे से पुल के किनारे खड़ी दिखाई दे रही है, आसपास खड़े लोग उसे वहां से उतरने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद किशोरी ने पुल से नाले में छलांग लगा दी।

अधिकारी ने कहा कि आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिसकर्मी किशोरी को नाले से बचाने में कामयाब रही।

पुलिस के मुताबिक, किशोरी की अपनी मां से बहस हो गई थी और वह घर नहीं जाना चाहती थी।

अधिकारी ने बताया कि किशोरी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और अब उसकी हालत स्थिर है।

भाषा शफीक माधव

माधव