ठाणे में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक दंपति की मौत

Ads

ठाणे में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक दंपति की मौत

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 11:48 AM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 11:48 AM IST

ठाणे, 18 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार सुबह एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मुंबई-नासिक राजमार्ग पर कलवा इलाके में सुबह सात बजकर 25 मिनट पर हुई।

पुलिस के अनुसार, दंपति का हाल में विवाह हुआ था और दोनों बैंक कर्मचारी थे।

उसने बताया कि वे डोंबिवली जा रहे थे तभी एक कंटेनर ट्रक ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) पंकज शिरसाट ने बताया कि राहगीरों ने ट्रक चालक शिव बहादुर को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया और उसे कलवा पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी