मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने 20 करोड़ रुपये मूल्य का ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा जब्त किया

Ads

मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने 20 करोड़ रुपये मूल्य का 'हाइड्रोपोनिक' गांजा जब्त किया

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 10:50 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 10:50 PM IST

मुंबई, नौ मई (भाषा) सीमा शुल्क विभाग ने पिछले दो दिनों में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन अलग-अलग मामलों में लगभग 20 करोड़ रुपये मूल्य का ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा और एक लाख अमेरिकी डॉलर नकद जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

‘एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम’ (एपीआईएस) प्रोफाइलिंग और विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर यात्रियों को रोका गया।

पहले मामले में जामनगर से आए और दुबई के लिए रवाना होने वाले एक यात्री के पास से एक लाख अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए।

अधिकारी ने बताया कि बैंकॉक से आने वाले यात्रियों के पास से ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा की दो अलग-अलग खेप जब्त की गईं। उन्होंने बताया कि थाई एयरवेज की एक विमान के एक यात्री से 17.91 करोड़ रुपये मूल्य का 17.915 किलोग्राम गांजा और एयर इंडिया के एक विमान के दो यात्रियों से 1.9 करोड़ रुपये मूल्य का 1.9 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष