IAS Transfer and New Posting Order in Delhi State || AI Generated File
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 50 से अधिक आईएएस और DANICS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। (IAS Transfer and New Posting Order in Delhi State) सबसे ज्यादा बदलाव स्वास्थ्य विभाग में किए गए हैं। यहां सचिव स्तर के लगभग सभी अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
Delhi Government reshuffled 43 IAS and DANICS officers. Key appointments: Pandurang K. Pole as Secretary (Land & Building); Navin Kumar Chaudhary as ACS (I&FC) with additional GAD charge; and Jitender Yadav as MD (DTC) with additional IT Secretary responsibility. pic.twitter.com/vOlU8s7QXq
— Bureaucrats Media (@MBureaucrats) June 25, 2026
सूत्रों के मुताबिक़, हेल्थ डिपार्टमेंट में यह बदलाव सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं और मेडिकल इक्यूप्मेंट्स की खरीद में सामने आई गड़बड़ियों के बाद किया गया है। पिछले दिनों 350 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली सरकार की एसीबी ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दो सीनियर हेल्थ ऑफिसर्स के खिलाफ जांच के भी निर्देश दिए हैं।
विशेष सचिव (स्वास्थ्य) संजीव कुमार को ट्रेड एंड टैक्स विभाग में स्पेशल कमिश्नर बनाया गया है। हेल्थ मिनिस्टर के सचिव वैभव रिखारी को दिल्ली जल बोर्ड का निदेशक नियुक्त किया गया है। (IAS Transfer and New Posting Order in Delhi State)कानून एवं पर्यटन मंत्री के सचिव विनय कुमार जिंदल का भी तबादला दिल्ली जल बोर्ड में किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इसी तरह यश चौधरी को स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव के साथ-साथ सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बिपुल पाठक को महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नवीन कुमार चौधरी को सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
दिल्ली में हाल की आग की घटनाओं के बाद दिल्ली फायर सर्विस में भी बदलाव किया गया है। फायर सर्विस के प्रमुख नेदुचेझियन को पद से हटाकर यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सचिन राणा को सौंपी गई है। पिछले दिनों हौज रानी स्थित एक गेस्ट हाउस में आग लगने से 23 लोगों की मौत के बाद उपराज्यपाल ने फायर विभाग के काम करने के तरीके पर नाराजगी जताई थी।
इसके अलावा कई डीएम और उप जिला मजिस्ट्रेट एसडीएम स्तर के अधिकारियों का भी विभिन्न विभागों में तबादला किया गया है। (IAS Transfer and New Posting Order in Delhi State)मुख्यमंत्री ने हाल ही में तिहाड़ जेल और स्वास्थ्य विभाग में तैनात 39 स्वास्थ्य अधिकारियों के ट्रांसफर की भी सिफारिश की गई थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
होर्मुज़ के खुलने से जोखिम कम, पर आपूर्ति की लागत अधिक होगी: एसएंडपी
मेघालय: ईडी ने विकास निधि से जुड़े धन शोधन मामले में 40 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की
महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया
पैरा एथलीट प्रणव और अजीत को एशियाई पैरा खेलों से पहले विदेश में ट्रेनिंग के लिए टॉप्स से मदद
पद्म पुरस्कार समारोह में ‘व्हीलचेयर’ से जुड़े वीडियो पर अलका याग्निक ने कहा, ‘मैं बस थक गई थी’
मध्यप्रदेश-राजस्थान नेटवर्क से जुड़ी अवैध शराब इकाई का खुलासा, एक गिरफ्तार