महाराष्ट्र के रायगढ़ में एसयूवी के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र के रायगढ़ में एसयूवी के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 08:22 AM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 08:22 AM IST

मुंबई, 25 मई (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक ‘स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) के खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर अंबेनली घाट इलाके में रविवार को हुआ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग सातारा के रहने वाले थे। वे दापोली से सातारा जा रहे थे, तभी उनका वाहन खाई में गिर गया।

भाषा

सिम्मी सुरभि

सुरभि