महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति के लिए चुनाव 19 दिसंबर को

Ads

महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति के लिए चुनाव 19 दिसंबर को

  •  
  • Publish Date - December 17, 2024 / 05:22 PM IST,
    Updated On - December 17, 2024 / 05:22 PM IST

नागपुर, 17 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष का चुनाव बृहस्पतिवार को होगा। विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे ने यह जानकारी दी।

गोरहे ने राज्य विधानमंडल के चल रहे शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधान परिषद में यह घोषणा की।

रामराजे नाइक-निंबालकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सात जुलाई, 2022 से विधान परिषद के अध्यक्ष का पद रिक्त है।

राज्य विधानमंडल के ऊपरी सदन में 78 सदस्यों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 19 सदस्य हैं, कांग्रेस के 7, शिवसेना (उबाठा) के सात, शिवसेना के छह , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पांच-पांच तथा तीन निर्दलीय सदस्य हैं।

राज्य मंत्रिमंडल की सिफारिश पर कार्य करते हुए राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने अक्टूबर में राज्यपाल कोटे के तहत 12 रिक्त सीट में से सात सीट के लिए विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के रूप में सात नामों को मंजूरी दी थी।

भाषा रवि कांत रवि कांत संतोष

संतोष