ठाणे में रसायन फैक्टरी में विस्फोट, कोई हताहत नहीं

Ads

ठाणे में रसायन फैक्टरी में विस्फोट, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - June 12, 2024 / 03:37 PM IST,
    Updated On - June 12, 2024 / 03:37 PM IST

ठाणे, 12 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में एक बंद रसायनिक फैक्टरी में बुधवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कल्याण डोंबिवली नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख दीपक निकम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि इकाई में विस्फोट भी हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि इकाई से निकलता घना धुआं काफी दूर से देखा जा सकता था। यह इकाई अमुदन केमिकल्स के पास स्थित है, जहां 23 मई को हुए भीषण विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।

निकम ने बताया कि डोंबिवली एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में बुधवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

अधिकारी ने कहा कि दमकल की तीन गाड़ियां और एक एम्बुलेंस घटनास्थल पर भेजी गई हैं।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने का काम अभी भी जारी है और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

नरेश