फडणवीस, शिंदे एवं सुनेत्रा ने शिवनेरी किले में शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी

फडणवीस, शिंदे एवं सुनेत्रा ने शिवनेरी किले में शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी

फडणवीस, शिंदे एवं सुनेत्रा ने शिवनेरी किले में शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी
Modified Date: February 19, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: February 19, 2026 11:28 am IST

पुणे, 19 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं सुनेत्रा पवार ने बृहस्पतिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें पुणे स्थित शिवनेरी किले में श्रद्धांजलि दी।

मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज का जन्म 1630 में पुणे जिले की जुन्नर तहसील स्थित शिवनेरी में हुआ था।

फडणवीस और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्रियों ने शिवनेरी में ‘पालना समारोह’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। ‘पालना समारोह’ महान राजा शिवाजी के जन्म और नामकरण संस्कार का प्रतीक है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती समारोह में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक किले में एकत्र हुए।

इससे पहले, पुलिस ने बताया था कि शिवनेरी किले में बृहस्पतिवार तड़के भारी भीड़ के बीच धक्का-मुक्की के कारण तीन लोग घायल हो गए।

भाषा सिम्मी अमित

अमित


लेखक के बारे में