एफडीए ने बंबई उच्च न्यायालय परिसर में संचालित कैंटीन का निरीक्षण किया

एफडीए ने बंबई उच्च न्यायालय परिसर में संचालित कैंटीन का निरीक्षण किया

एफडीए ने बंबई उच्च न्यायालय परिसर में संचालित कैंटीन का निरीक्षण किया
Modified Date: July 31, 2026 / 10:40 am IST
Published Date: July 31, 2026 10:40 am IST

मुंबई, 31 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बंबई उच्च न्यायालय परिसर में संचालित कैंटीन का निरीक्षण किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एफडीए के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विभाग की एक टीम ने बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय की कैंटीन का निरीक्षण किया और उसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारी टीम ने बंबई उच्च न्यायालय की कैंटीन का निरीक्षण किया है। हम इसकी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपने के बाद इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।’’

मई में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी तुकाराम मुंढे के एफडीए आयुक्त का पदभार संभालने के बाद से विभाग ने राज्यभर में कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया है, जिनमें कई प्रसिद्ध खानपान केंद्र भी शामिल हैं। दूध में मिलावट के खिलाफ एफडीए की कार्रवाई के कारण कई दूध संग्रह केंद्रों और डेयरियों को बंद भी किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में एफडीए ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के कथित उल्लंघन के मामले में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, बांद्रा पूर्व स्थित एमआईजी क्रिकेट क्लब तथा मुंबई के तीन अन्य क्लब के खाद्य कारोबार लाइसेंस निलंबित कर दिए थे।

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में