रियर एडमिरल मद्दुला ने नौसेना के पश्चिमी बेड़े की कमान संभाली

रियर एडमिरल मद्दुला ने नौसेना के पश्चिमी बेड़े की कमान संभाली

रियर एडमिरल मद्दुला ने नौसेना के पश्चिमी बेड़े की कमान संभाली
Modified Date: July 30, 2026 / 07:51 pm IST
Published Date: July 30, 2026 7:51 pm IST

मुंबई, 30 जुलाई (भाषा) रियर एडमिरल श्रीनिवास मद्दुला ने मुंबई में भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े की कमान संभाल ली है।

नौसेना के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने 27 जुलाई को वाइस एडमिरल विवेक दहिया से नौसेना के पश्चिमी कमान के बेड़े का कार्यभार संभाला। इसका मुख्यालय मुंबई में है।

बयान में कहा गया कि एक जनवरी 1994 को नौसेना में शामिल हुए फ्लैग ऑफिसर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़गवासला (पुणे), यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, वर्जीनिया और नेवल वॉर कॉलेज, गोवा के पूर्व छात्र हैं।

उन्होंने नौसेना में कई महत्वपूर्ण समुद्री और तटीय दायित्वों का निर्वहन किया है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में