ठाणे में अवैध खनन के 108 आरोपियों से 118 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूलने के लिए प्राथमिकी दर्ज

Ads

ठाणे में अवैध खनन के 108 आरोपियों से 118 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूलने के लिए प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 08:54 AM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 08:54 AM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), नौ फरवरी (भाषा) ठाणे के तहसीलदार ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 108 ‘डेवलपर’, ठेकेदारों और भू-मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनसे लगभग 118 करोड़ रुपये के बकाया जुर्माने की वसूली करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अनधिकृत लघु खनिज उत्खनन को लेकर ठाणे और नवी मुंबई में इन इकाइयों के खिलाफ महाराष्ट्र भूमि राजस्व संहिता के तहत जुर्माना लगाया गया था जिसका भुगतान नहीं किए जाने पर पांच फरवरी को यह आदेश जारी किया गया।

आदेश के अनुसार, अब प्रशासन खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 के प्रावधानों का इस्तेमाल कर रहा है जो आपराधिक अभियोजन की अनुमति देता है। इन प्राथमिकी की स्थिति पर रिपोर्ट देने के लिए मंडल अधिकारियों को सोमवार की समय-सीमा दी गई है।

भाषा

सिम्मी गोला

गोला