मुंबई में रिहायशी इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Ads

मुंबई में रिहायशी इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - February 28, 2022 / 03:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

मुंबई, 28 नवंबर (भाषा) महानगर के कंजूरमार्ग क्षेत्र स्थित ग्यारह मंजिला एक रिहायशी इमारत में सोमवार को भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि कंजूरमार्ग (पूर्व) स्थित एनजी रॉयल पार्क बिल्डिंग के बी-विंग में आग लग गई जो इमारत की नौवीं और 10वीं मंजिल तक सीमित रही।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को अपराह्न एक बजकर 17 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद छह दमकल वाहन, चार जम्बो टैंकर, दो अन्य टैंकर, एंबुलेंस और अन्य सहायता मौके पर भेजी गई।

अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने का काम जारी है।

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल