मुंबई में झुग्गी बस्ती में आग लगी, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं

Ads

मुंबई में झुग्गी बस्ती में आग लगी, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं

  •  
  • Publish Date - March 13, 2023 / 10:50 PM IST,
    Updated On - March 13, 2023 / 10:50 PM IST

मुंबई, 13 मार्च (भाषा) मुंबई के उपनगरीय मलाड में सोमवार दोपहर झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा कि आग ने अप्पा पाड़ा इलाके स्थित झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

इलाके से उठता धुंआ कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है।

अधिकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां, पानी के बड़े टैंकर और अन्य उपकरण लगाये गए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर एंबुलेंस भी तैनात की गई है।

आग लगने के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।

भाषा अमित सिम्मी

सिम्मी