ठाणे में 21 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त, नाइजीरियाई नागरिक समेत पांच गिरफ्तार

Ads

ठाणे में 21 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त, नाइजीरियाई नागरिक समेत पांच गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 21, 2021 / 05:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

ठाणे, 21 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक और एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 21.80 लाख रुपये मूल्य का मेफेड्रोन (मादक पदार्थ) बरामद किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

कालवा डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त वेंकट अंदले ने संवाददाताओं से कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर ठाणे जिले के मुम्ब्रा में रविवार को छापेमारी की गई। अंदले ने कहा कि पुलिस ने मुम्ब्रा में एम एम वैली और खादी मशीन रोड पर जाल बिछाया और जब आरोपी प्रतिबंधित वस्तु बेचने के मकसद से आए तो उन्हें पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कुल 218 ग्राम मेफेड्रोन पाउडर बरामद किया जिसे ‘एमडी’ भी कहा जाता है।

अधिकारी ने कहा कि तीन अन्य पुरुष आरोपी तथा एक महिला छापेमारी के दौरान भाग निकले। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों पर मादक पदार्थ कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा यश उमा

उमा