ठाणे में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

ठाणे में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

ठाणे में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
Modified Date: September 2, 2024 / 06:20 pm IST
Published Date: September 2, 2024 6:20 pm IST

ठाणे, दो सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या और उसके बाद पुलिस को गलत सूचना देने के आरोप में सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन 5) अमरसिंह जाधव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रथमेश चव्हाण पर एक सितंबर को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण

(एमएमआरडीए) के एक भवन की 23वीं मंजिल के कमरे में कथित तौर पर हमला किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद चार आरोपियों में से एक ने पुलिस को फोन कर गलत सूचना दी थी।

जाधव ने बताया कि आरोपियों और पीड़ित के बीच पुरानी दुश्मनी थी।

उन्होंने कहा, ‘हमने शुरू में चितलसर थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच के बाद राजेश रामनरेश यादव और प्रमोदकुमार रामनरेश यादव (दोनों चौकीदार) के साथ-साथ गंगाराम यादव और प्रकाश मोहिते को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।’

जाधव ने बताया कि उन पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या, अधिकारियों को गलत सूचना देने, षड्यंत्र और अन्य अपराधों के आरोप लगाए गए हैं।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में