पालघर में बस में बुजुर्ग महिला के गहने चोरी करने के आरोप में चार गिरफ्तार

पालघर में बस में बुजुर्ग महिला के गहने चोरी करने के आरोप में चार गिरफ्तार

पालघर में बस में बुजुर्ग महिला के गहने चोरी करने के आरोप में चार गिरफ्तार
Modified Date: April 3, 2026 / 01:24 pm IST
Published Date: April 3, 2026 1:24 pm IST

पालघर, तीन अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में राज्य परिवहन की बस में एक बुजुर्ग महिला के सोने के गहने चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 30 मार्च को सूरत से महाड जा रही गुजरात राज्य परिवहन की एक बस में हुई।

पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने कहा, ‘शिकायतकर्ता महिला (70) ने देखा कि दहानू तालुका के धनीवारी इलाके में एक होटल के पास जब बस रुकी तो उनकी सीट के नीचे रखे बैग से 2.38 लाख रुपये के आभूषण गायब थे।’

शिकायतकर्ता ने बताया कि कासा थाने की एक टीम ने बस की गहन तलाशी ली और आरोपी शिवा नागराज कवाडिया, कार्तिक सुरेश नायडू, विक्रम गर्गुटू नायडू और रमेश सुरेश नायडू को पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कासा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

प्रचेता वैभव

वैभव


लेखक के बारे में