सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हादसा, दम घुटने से 4 लोगों की मौत

Ads

एक सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से बुधवार को चार लोगों की मौत हो गई,Four people die of suffocation while cleaning septic tank near Pune

  •  
  • Publish Date - March 2, 2022 / 02:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

पुणे।  महाराष्ट्र के पुणे शहर के बाहरी इलाके में स्थित लोनी कलभोर में एक सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से बुधवार को चार लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  भट्ठा मालिकों पर पर्यावरण मंत्रालय सख्त.. नए नियम का करना होगा पालन.. जान लें क्या है ये

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा लोनी कलभोर के कदम वाक वस्ती इलाके की एक रिहायशी इमारत में पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे हुआ।

यह भी पढ़ें:  Joe Biden LIVE Update : ‘यूक्रेन के हर इंच की करेंगे रक्षा’, बाइडेन की हुंकार, पुतिन को कहा ‘तानाशाह’

उन्होंने कहा, ‘‘सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए लाए गए चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। जब पहले पीड़ित को टैंक से बाहर निकाला गया, तो वह बेहोश पाया गया था। उसे निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ अधिकारी ने बताया कि अन्य तीन को इसके तत्काल बाद टैंक से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें:  ट्रेलर से टकराई बाइक, मोटरसाइकिल सवार तीनों की मौत