ठाणे जिले में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

ठाणे जिले में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

ठाणे जिले में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: December 15, 2021 11:24 am IST

Godown fire in Thane district : ठाणे (महाराष्ट्र), 15 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार को सुबह एक गोदाम में आग लग गई, जिससे वहां रखीं प्लास्टिक की चीजें जल कर खाक हो गईं।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। भिवंडी शहर के वालगांव स्थित दो मंजिला गोदाम में सुबह करीब पांच बजे आग लगी और जल्द ही घना धुआं पूरे इलाके में फैल गया।

उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों और पानी के एक टैंकर को मौके पर भेजा गया है और आग पर काबू पाने की कोशिश अब भी जारी है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में