आईआईआईटी नागपुर के छात्र ने आत्महत्या की

Ads

आईआईआईटी नागपुर के छात्र ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 10:22 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 10:22 PM IST

नागपुर, चार मई (भाषा) भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) नागपुर के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बुटीबोरी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कोल्हापुर के रहने वाले श्रेयस चंद्रकांत माने (20) ने तड़के करीब 4:30 बजे परिसर में स्थित अपने छात्रावास की छत से छलांग लगा दी।

सहायक निरीक्षक नीलेश चौरे ने कहा, ‘‘वह कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष का छात्र था। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हम व्यक्तिगत और शैक्षणिक समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं।’’

भाषा दिलीप जोहेब

जोहेब