मुंबई, 28 जून (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को ‘‘ऑरेंज अलर्ट’’ जारी करते हुए महाराष्ट्र के छह जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।
मौसम विज्ञान विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मुंबई में बृहस्पतिवार को अपेक्षाकृत कम बारिश होगी। मुंबई में आज भारी बारिश हुई जिसके कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए।
मौसम विभाग ने ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और नासिक जिलों के लिए ‘‘ऑरेंज अलर्ट’’ जारी किया है जो विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का संकेतक है। ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिले मुंबई से लगे हैं।
आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘‘येलो अलर्ट’’ जारी करते हुए कहा कि नगर के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार को भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
भाषा अविनाश माधव
माधव