मुंबई जलवायु सप्ताह का प्रभाव आगे की कार्रवाई पर निर्भर करेगा: सीईओ शिशिर जोशी
मुंबई जलवायु सप्ताह का प्रभाव आगे की कार्रवाई पर निर्भर करेगा: सीईओ शिशिर जोशी
मुंबई, 24 फरवरी (भाषा) मुंबई जलवायु सप्ताह में विविध चर्चाओं के बाद आयोजकों ने कहा कि इसका असली असर आने वाले महीनों में समयसीमा, मानकों और भागीदारियों समेत आगे की कार्रवाई पर निर्भर करेगा।
‘प्रोजेक्ट मुंबई’ और मुंबई जलवायु सप्ताह के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिशिर जोशी ने ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए साक्षात्कार में बताया कि वे आयोजन के परिणामों पर नजर रखने के लिए एक व्यवस्थित मासिक रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
जोशी ने कहा, “कई मायनों में, यह हमारा अपना रिपोर्ट कार्ड होगा जो जवाबदेही का साधन होगा। जब लोग पूछें कि सम्मेलन ने क्या हासिल किया, तो हम उन्हें साफ और भरोसेमंद नतीजे दिखाना चाहते हैं।”
गत 19 फरवरी को समाप्त हुए तीन दिन के ‘मुंबई जलवायु सप्ताह’ में दुनिया के शीर्ष नेताओं, राजनीतिक नेताओं, जमीनी कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रमुखों ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में 30 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
‘प्रोजेक्ट मुंबई’ के सीईओ ने कहा कि जलवायु सप्ताह का 2027 संस्करण साल भर में की गई प्रतिबद्धताओं और हासिल की गई प्रगति की समीक्षा के साथ शुरू होगा।
उन्होंने कहा, “इस जलवायु सप्ताह के अगले संस्करण को देखते हुए, मुझे पूरा भरोसा है कि पहला दिन इस बात पर सोचने के लिए होगा कि हमने क्या प्रतिबद्धता जताई थी और हमने साल भर में क्या काम किया है।”
उन्होंने कहा कि जलवायु कार्रवाई पर सप्ताह में एक घंटे काम करने की प्रतिबद्धता हर व्यक्ति के लिए सालाना 52 घंटे के बराबर होगी।
भाषा वैभव माधव
माधव

Facebook


