मुंबई में रात भर बारिश के बाद जनजीवन सामान्य, आकाश में बादल और हल्की बारिश का अंदेशा

Ads

मुंबई में रात भर बारिश के बाद जनजीवन सामान्य, आकाश में बादल और हल्की बारिश का अंदेशा

  •  
  • Publish Date - September 14, 2022 / 11:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

मुंबई, 14 सितंबर (भाषा) मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश के कारण कुछ निचली जगहों पर जलजमाव हो गया लेकिन बुधवार को सुबह बारिश धीमी होने के साथ ही वर्षा का पानी निकल गया।

निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में ट्रेनें और बस सामान्य रूप से चल रही हैं। शहर के कुछ हिस्सों में सुबह आसमान साफ रहा और कुछ देर के लिए धूप दिखी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे के दौरान मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में आसमान साफ रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

विभाग ने कहा कि कुछ इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश होने का अनुमान है। निकाय अधिकारियों ने कहा कि यहां अपराह्न दो बजकर 12 मिनट पर अरब सागर में 4.18 मीटर ऊंचा ज्वार आ सकता है।

भाषा यश मनीषा

मनीषा