महाराष्ट्र के ठाणे में 10.75 लाख रुपये की शराब जब्त

महाराष्ट्र के ठाणे में 10.75 लाख रुपये की शराब जब्त

महाराष्ट्र के ठाणे में 10.75 लाख रुपये की शराब जब्त
Modified Date: October 26, 2024 / 10:04 pm IST
Published Date: October 26, 2024 10:04 pm IST

ठाणे, 26 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के आबकारी विभाग के अधिकारियों ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के बीच शनिवार को ठाणे में मुंब्रा बाईपास रोड पर एक वाहन से 10.75 लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त की।

राज्य आबकारी उड़नदस्ता ठाणे-I के निरीक्षक एसपी धनशेट्टी ने कहा कि

अपराह्न 2.45 बजे एक गुप्त सूचना के बाद वाहन को रोका गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें गाड़ी के अंदर छिपाकर रखी गई शराब की 120 पेटी मिली। गाड़ी में सवार सूरज इंदरम मेघवाल और राम लाल दवरा राम को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

भाषा

देवेंद्र पारुल

पारुल


लेखक के बारे में