महाराष्ट्र: आदिवासी परिवार को बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर करने के आरोप में ईंट भट्ठा मालिक पर मुकदमा दर्ज

महाराष्ट्र: आदिवासी परिवार को बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर करने के आरोप में ईंट भट्ठा मालिक पर मुकदमा दर्ज

महाराष्ट्र: आदिवासी परिवार को बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर करने के आरोप में ईंट भट्ठा मालिक पर मुकदमा दर्ज
Modified Date: February 8, 2026 / 01:33 pm IST
Published Date: February 8, 2026 1:33 pm IST

पालघर, आठ फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में कातकरी आदिवासी समुदाय के एक परिवार से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोप में एक ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने नासिक निवासी ईंट भट्ठा मालिक नीलेश जाधव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 352 (जानबूझकर अपमान), 351(2) (आपराधिक धमकी) समेत अन्य संबंधित धाराओं और बंधित श्रम पद्धति (उत्सादन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारी के अनुसार, श्रमिक मीरा मोतीराम भोई से आरोपी ने पिछले वर्ष अगस्त में संपर्क किया और 30,000 रुपये की अग्रिम राशि देकर उनके परिवार समेत अपने ईंट भट्ठे पर काम के लिए ले गया।

अधिकारी ने बताया कि लगभग ढाई महीने तक काम कराने के बाद आरोपी ने मजदूरी देने से कथित तौर पर इनकार कर दिया, परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया, उनका सामान लौटाने से मना कर दिया और यह कहते हुए धमकाया कि उन पर उसका रुपया बकाया है।

अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फिलहाल इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

भाषा खारी देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में