महाराष्ट्र: वन कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप में शिवसेना पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र: वन कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप में शिवसेना पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र: वन कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप में शिवसेना पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: February 17, 2026 / 08:05 pm IST
Published Date: February 17, 2026 8:05 pm IST

ठाणे, 17 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और जेसीबी लेकर फरार होने के आरोप में शिवसेना पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर इल्थनपाड़ा में हुई, जो आधिकारिक तौर पर आरक्षित वन भूमि घोषित है।

उन्होंने बताया कि वनकर्मियों की एक टीम वन सीमा के भीतर अनाधिकृत खुदाई और सड़क निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी।

अधिकारी ने बताया कि टीम ने दो जेसीबी मशीनें जब्त कीं और साइट सुपरवाइजर को हिरासत में ले लिया हालांकि, जब टीम जब्त की गई मशीनों को अपने कार्यालय ले जा रही थी तभी शिवसेना पार्षद ममित चौगुले ने उन्हें रोका, एक वनकर्मी के साथ मारपीट की और जेसीबी लेकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर चौगुले, उनके चालक और सुपरवाइजर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 221 (लोक सेवक को बाधा पहुंचाना) और भारतीय वन अधिनियम, 1927 के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हालांकि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में