महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक को मिली बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी : विजय वडेट्टीवार

महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक को मिली बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी : विजय वडेट्टीवार

महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक को मिली बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी : विजय वडेट्टीवार
Modified Date: February 24, 2026 / 05:09 pm IST
Published Date: February 24, 2026 5:09 pm IST

मुंबई, 24 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र विधानसभा के कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान को बिश्नोई गिरोह के एक सहयोगी से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। यह खुलासा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने मंगलवार को राज्य सदन में किया।

उन्होंने पठान को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। वडेट्टीवार की मांग के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने और विधायक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने का आह्वान किया।

वडेट्टीवार ने कहा कि अकोला पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक पठान को 17 फरवरी को अपराह्न करीब 3.30 बजे एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गिरोह से जुड़े शुभम लोनकर के रूप में पहचान बताते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

सदन में कांग्रेस विधायक दल के नेता ने बताया कि फोन कॉल करने वाले ने यह भी चेतावनी दी कि पुलिस को सूचित करने से केवल अस्थायी सुरक्षा मिलेगी और गिरोह बाद में भी उन्हें निशाना बनाएगा।

बिश्नोई गिरोह पर मुंबई में कुछ सनसनीखेज आपराधिक घटनाओं में शामिल होने का संदेह है, जिनमें अक्टूबर 2024 में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेताओं को निशाना बनाना शामिल है।

भाषा धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में