महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद का विस्तार, 39 मंत्रियों ने शपथ ली

महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद का विस्तार, 39 मंत्रियों ने शपथ ली

महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद का विस्तार, 39 मंत्रियों ने शपथ ली
Modified Date: December 15, 2024 / 06:42 pm IST
Published Date: December 15, 2024 6:42 pm IST

नागपुर, 15 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में भाजपा नीत ‘महायुति’ गठबंधन मंत्रिपरिषद का रविवार को नागपुर में विस्तार किया गया, जिसमें 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 42 हो गई है।

मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा को 19 मंत्री पद मिले, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9 मंत्री पद मिले। तैंतीस विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि छह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल पी सी राधाकृष्णन ने 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होने वाले राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर एक समारोह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मौजूद थे, जिन्होंने पांच दिसंबर को मुंबई में शपथ ली थी।

नए मंत्रिपरिषद में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार भी शामिल हैं। बीस नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में