ठाणे, 14 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शुक्रवार अपराह्न एक कारखाने में भीषण आग लग गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि अपराह्र करीब चार बजे लगी आग में एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि रबाले एमआईडीसी में एक “थर्मो-प्लास्टिक” कारखाने में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियों को लगाया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
भाषा जितेंद्र जितेंद्र पवनेश
पवनेश