महाराष्ट्र: पिता ने दूध के लिए रोने पर चार साल के बच्चे की जान ली

महाराष्ट्र: पिता ने दूध के लिए रोने पर चार साल के बच्चे की जान ली

महाराष्ट्र: पिता ने दूध के लिए रोने पर चार साल के बच्चे की जान ली
Modified Date: May 31, 2026 / 12:28 am IST
Published Date: May 31, 2026 12:28 am IST

मुंबई, 30 मई (भाषा) शहर के पवई इलाके में दूध के लिए रोने पर चार साल के बच्चे की उसके पिता ने कथित तौर पर जान ले ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार को घटना के बाद आरोपी राजेश प्रकाश सिंह (27) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार,सिंह अपनी मां, पत्नी और पांच साल व चार साल के दो बच्चों के साथ गौतम नगर में रहता था।

अधिकारी के मुताबिक, उसका छोटे बेटा यश (चार) को कुछ समस्याएं थीं और वह मुख्य रूप से आहार में दूध ही लेता था।

अधिकारी ने बताया कि राजेश बेरोजगार था और उसकी शराब पीने की आदत के कारण 15 दिन पहले ही उसकी पत्नी उसे और बच्चों को छोड़कर चली गई थी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह यश ने दूध के लिए रोना शुरू कर दिया, जिससे राजेश की नींद खुल गई और गुस्से में उसने बच्चे को उठाकर एक दरवाजे पर कथित रूप से पटक दिया।

शुरुआत में पुलिस को सही से जवाब नहीं देने वाले राजेश ने बाद में अपना अपराध कबूल कर लिया।

भाषा वैभव जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में