महाराष्ट्र सरकार ने पुरंदर हवाई अड्डे के लिए 6,000 करोड़ रुपये का ऋण लेने को मंजूरी दी
महाराष्ट्र सरकार ने पुरंदर हवाई अड्डे के लिए 6,000 करोड़ रुपये का ऋण लेने को मंजूरी दी
मुंबई, 10 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को पुणे जिले में प्रस्तावित पुरंदर हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने के लिए 6,000 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दे दी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी), महाराष्ट्र हवाई अड्डा विकास कंपनी (एमएडीसी), नगर एवं औद्योगिक विकास निगम (सीआईडीसीओ) और अन्य एजेंसियों को मिलाकर एक ‘स्पेशल पर्पज व्हीकल’ (एसपीवी) के गठन को मंजूरी दी।
सरकार के अनुसार, परियोजना क्षेत्र के 96 प्रतिशत किसानों ने हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए अपनी सहमति दे दी है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, चूंकि अब बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता है, इसलिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों से ऋण लेकर धन जुटाया जाएगा।
भाषा जितेंद्र रंजन
रंजन

Facebook


