महाराष्ट्र : मां के छोटी बहन को अधिक स्नेह दिए जाने की भावना से आहत होकर बड़ी बहन घर से भागी

Ads

महाराष्ट्र : मां के छोटी बहन को अधिक स्नेह दिए जाने की भावना से आहत होकर बड़ी बहन घर से भागी

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 11:37 AM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 11:37 AM IST

पालघर, 10 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक बच्ची मां द्वारा छोटी बहन को कथित तौर पर अधिक प्राथमिकता दिए जाने की भावना से आहत होकर घर से भाग गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को सफाले थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा कि बच्ची गंभीर भावनात्मक तनाव में थी और खुद को नुकसान पहुंचा सकती थी।

अधिकारी ने बताया कि यह 13 वर्षीय बच्ची हंजारोली गांव की निवासी है और वह इस धारणा से परेशान थी कि उसकी मां अपनी छोटी बेटी को अधिक स्नेह एवं प्राथमिकता देती हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि स्थानीय पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से तलाशी अभियान चलाया। बच्ची द्रांजारोली बांध क्षेत्र के पास मिली।

उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिक चिंता उसकी सुरक्षा थी। सौभाग्य से वह सुरक्षित मिल गई। इसके बाद नकारात्मक विचारों और भावनात्मक तनाव को दूर करने के लिए उसे पेशेवर परामर्श दिया गया।”

उन्होंने बताया कि बाद में बच्ची को उसके माता-पिता के पास पहुंचा दिया गया।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा