महाराष्ट्र : घरेलू विवाद के दौरान व्यक्ति की मौत, पत्नी गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र : घरेलू विवाद के दौरान व्यक्ति की मौत, पत्नी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 12:06 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 12:06 PM IST

लातूर, पांच मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत के सिलसिले में उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सिकंदर सिदराम राठौड़ (49) शराब पीने का आदी था और नशे में अक्सर उसका अपनी पत्नी कमलबाई से झगड़ा होता था।

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम शराब पीकर नशे में घर लौटे सिकंदर ने अपनी पत्नी से कथित तौर पर हाथापाई की।

अधिकारी ने बताया कि झगड़े के दौरान वह कथित तौर पर जमीन में गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई, उसके सीने पर भी घूंसा मारा गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गया।

कमलबाई अपने पति को लातूर के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया और उसे हिरासत में ले लिया गया।

मामले की जांच की जा रही है।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा