वीडियो कॉल में महिला ने निकाल दिए पूरे कपड़े, अश्लील हरकत देख विधायक के उड़े होश, केस दर्ज
महाराष्ट्र : अश्लील वीडियो कॉल, ब्लैकमेल करने की कोशिश पर विधायक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मुंबई। शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने यहां दहिसर थाने में एक मामला दर्ज कराया है, जिसमें दावा किया गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर तैयार एक वीडियो के जरिये उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥‘𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.
उपनगरीय मगथाने के विधायक सुर्वे ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें पिछले महीने एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया था। कॉल उठाने पर उन्होंने देखा कि एक महिला अश्लील हरकत कर रही है और तुरंत फोन काट दिया। बाद में उसी नंबर से कॉल करने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें एक वीडियो भेजा और पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देते हुए पांच हजार रुपये की मांग की।
यह भी पढ़ें: गल्ला व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, कीमत को लेकर आरोपी से हुआ था विवाद
इस महीने की शुरुआत में सुर्वे ने दहिसर थाने से संपर्क किया जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि), 506 (आपराधिक धमकी) समेत सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में आगे जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ‘जब बलात्कार अपरिहार्य हो, तो लेट जाओ और इसका आनंद लो’ सदन में इस राज्य के कांग्रेस विधायक ने दिया विवादित बयान

Facebook


