महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण 44,388 मामले सामने आए, 12 रोगियों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण 44,388 मामले सामने आए, 12 रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 9, 2022 / 10:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

मुंबई, नौ जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 44,388 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 69,20,044 हो गई। इसके अलावा 12 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,41,639 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एक दिन पहले राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,434 मामले सामने आए थे और 13 रोगियों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिनभर में 15,351 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 65,72,432 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,02,259 है। विभाग के अनुसार, राज्य में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 207 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 1,216 हो गई।

वहीं, मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 19,474 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 9,14,572 हो गई। इसके अलावा सात रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 16,406 तक पहुंच गई है। नगर निकाय ने यह जानकारी दी।

एक दिन पहले शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,318 मामले सामने आए थे और पांच रोगियों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिनभर में कुल 1,240 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 8,063 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 7,78,119 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,17,437 है। भाषा

जोहेब दिलीप

दिलीप