महाराष्ट्र में कोविड के 1,183 नये मामले, संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र में कोविड के 1,183 नये मामले, संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र में कोविड के 1,183 नये मामले, संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: August 22, 2022 8:13 pm IST

मुंबई, 22 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 1,183 नये मामले आए, जो रविवार के मुकाबले 649 कम हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में अभी तक कुल 80,85,566 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से 1,48,196 लोगों की मौत हुई है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले राज्य में सक्रमण के 1,832 नये मामले आए थे जबकि संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई थी।

बुलेटिन के अनुसार, आज आए कुल नये मामलों में से सबसे ज्यादा 908 मामले मुंबई में आए हैं जबकि पुणे में 121, नासिक में 68, नागपुर में 37, कोल्हापुर में 23, लातूर में 20 और अकोला तथा औरंगाबाद में तीन-तीन नये मामले आए हैं।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सिर्फ नागपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

भाषा अर्पणा माधव

माधव


लेखक के बारे में