मुंबई, 27 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,723 नये मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 80,94,845 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संक्रमण से छह और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,48,224 हो गई।
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में शनिवार को सामने आए 1,723 नए मामलों में से अकेले 1,144 मरीज मुंबई से सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,845 मरीज बीमारी से ठीक हुए हैं और राज्य में अब तक कुल 79,34,878 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
महाराष्ट्र में इस समय कोविड-19 के 11,743 उपचाराधीन मरीज मौजूद हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर और मृत्यु दर क्रमश: 98.02 और 1.83 प्रतिशत है।
भाषा राजकुमार माधव
माधव