महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 781 नए मामले, चार की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 781 नए मामले, चार की मौत

  •  
  • Publish Date - September 1, 2022 / 09:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

मुंबई, एक सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 781 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई जिनमें से 272 मामले सिर्फ मुंबई में मिले हैं और संक्रमण के कारण चार मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में कुल मामले 81,01,119 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 1,48,251 हो गई है।

राज्य में बुधवार को 1600 मामले मिले थे और पांच संक्रमितों की जान गई थी।

बुलेटिन में बताया गया है कि मुंबई में बृहस्पतिवार को 272 मामले मिले और चार मरीज़ों की मौत हुई।

महाराष्ट्र में मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है। विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1523 मरीज़ संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 79,42,981 हो गई है। राज्य में संक्रमण का इलाज करा मरीज़ों की संख्या 9887 है।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश