महाराष्ट्र: बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी को वीडियो कॉल कर जालसाज ने 3.57 करोड़ रुपये ठगे

Ads

महाराष्ट्र: बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी को वीडियो कॉल कर जालसाज ने 3.57 करोड़ रुपये ठगे

  •  
  • Publish Date - November 28, 2024 / 10:35 AM IST,
    Updated On - November 28, 2024 / 10:35 AM IST

ठाणे, 28 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी को वीडियो कॉल पर खुद को पुलिसकर्मी बनकर धमकी देने वाले एक जालसाज ने 3.57 करोड़ रुपये की कथित रूप से ठगी कर ली। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, उल्हासनगर निवासी 74 वर्षीय पीड़ित को हाल ही में ‘व्हाट्सएप’ पर एक व्यक्ति का ‘वीडियो कॉल’ आया, जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उसकी एक अन्य व्यक्ति से बात कराई।

सेंट्रल पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि जालसाज ने पीड़ित को धमकाया और उससे विभिन्न बैंक खातों में 3.57 करोड़ रुपये स्थानांतरित करवा लिए।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात जालसाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा