महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 902 नए मामले सामने आए, 12 और रोगियों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 902 नए मामले सामने आए, 12 और रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 17, 2021 / 10:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

मुंबई, 17 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 902 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 66,47,840 हो गई। इसके अलावा 12 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,41,329 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में ओमीक्रोन संक्रमण के आठ मामले सामने आए हैं, जिसके बाद ऐसे रोगियों की संख्या बढ़कर 40 हो गई।

राज्य में बुधवार को संक्रमण के 877 नए मामले सामने आए थे और 12 रोगियों की मौत हुई थी।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिनभर में कुल 680 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 64,95,929 तक पहुंच गई है। संक्रमण दर 2.12 प्रतिशत है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 6,903 हैं।

बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,33,786 नमूनों की जांच की गई। अब तक राज्य में कुल 6,74,41,806 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य में फिलहाल 79,556 लोग गृह पृथकवास जबकि 886 अन्य संस्थागत पृथकवास में हैं।

मुंबई में कोरोना संक्रमण के 472 नए मामले सामने आए हैं और तीन रोगियों की मौत हुई है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

जोहेब