महाराष्ट्र: बोर्ड परीक्षा के दौरान अनियमितताओं के लिए नांदेड़ केंद्र के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस

महाराष्ट्र: बोर्ड परीक्षा के दौरान अनियमितताओं के लिए नांदेड़ केंद्र के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस

महाराष्ट्र: बोर्ड परीक्षा के दौरान अनियमितताओं के लिए नांदेड़ केंद्र के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस
Modified Date: February 17, 2026 / 12:14 pm IST
Published Date: February 17, 2026 12:14 pm IST

नांदेड़ (महाराष्ट्र), 17 फरवरी (भाषा) नांदेड़ जिला प्रशासन ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में कथित अनियमितताओं को लेकर एक परीक्षा केंद्र के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी राहुल कर्डिले ने कंधार तहसील के एक विद्यालय में स्थित परीक्षा केंद्र का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार उपयोग में न आए प्रश्नपत्र सीसीटीवी निगरानी में नहीं रखे गए थे, कुछ शिक्षकों के पास पहचान पत्र नहीं थे और विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त दोहरे डेस्क की व्यवस्था नहीं की गई थी।

जिलाधिकारी ने इन खामियों को गंभीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए और केंद्र को रद्द करने का प्रस्ताव देने को कहा।

अधिकारी ने बताया कि इन अनियमितताओं को देखते हुए केंद्र के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिला प्रशासन ने कहा कि नकलमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में