महाराष्ट्र: तेंदुलकर ने फडणवीस से मुलाकात कर बेटे अर्जुन की शादी का निमंत्रण दिया
महाराष्ट्र: तेंदुलकर ने फडणवीस से मुलाकात कर बेटे अर्जुन की शादी का निमंत्रण दिया
(तस्वीर के साथ)
मुंबई, 19 फरवरी (भाषा) दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर उन्हें अपने बेटे अर्जुन के विवाह का निमंत्रण दिया।
फडणवीस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें दिग्गज खिलाड़ी व उनके परिवार से मिलकर बहुत खुशी हुई और उन्होंने सचिन को अपनी शुभकामनाएं दीं।
फडणवीस ने तेंदुलकर के परिवार को एक आनंदमय, यादगार विवाह समारोह और जीवन भर की खुशियों की कामना की।
इससे पहले, तेंदुलकर व उनकी पत्नी अंजलि ने दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर फडणवीस से मुलाकात कर उन्हें विवाह में आमंत्रित किया।
गोवा के लिए खेलने वाले पेशेवर क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर अगले महीने की शुरुआत में सानिया चंदोक के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे।
भाषा जितेंद्र पवनेश
पवनेश

Facebook


