महाराष्ट्र: ठाणे में नगर निगम का अधिकारी 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र: ठाणे में नगर निगम का अधिकारी 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 1, 2025 / 12:54 PM IST,
    Updated On - February 1, 2025 / 12:54 PM IST

ठाणे, एक फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बकरों को काटने और मांस की बिक्री को लेकर परमिट जाने करने के वास्ते 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में नगर निगम के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कल्याण डोंबिवली नगर निगम के आरोपी अधिकारी को शुक्रवार को नगर निकाय कार्यालय में रिश्वत लेते समय रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

निरीक्षक संतोष अम्बिके ने बताया कि कल्याण थाने में आरोपी प्रकाश काशीनाथ धीवर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि बाजार और परमिट विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत धीवर ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को मटन की बिक्री और बकरों को काटने के लिए परमिट जारी करने के वास्ते अपने और अपने वरिष्ठ अधिकारियों के लिए दो लाख रुपये मांगे थे।

अधिकारी ने कहा कि बाद में आरोपी 1.5 लाख रुपये स्वीकार करने के लिए सहमत हो गया, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया।

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल