महाराष्ट्र: पानी की मोटर चुराने के संदेह में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या

महाराष्ट्र: पानी की मोटर चुराने के संदेह में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या

महाराष्ट्र: पानी की मोटर चुराने के संदेह में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या
Modified Date: February 18, 2024 / 06:55 am IST
Published Date: February 18, 2024 1:12 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 17 फरवरी (भाषा) ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में कुछ स्थानीय लोगों ने पानी की मोटर चोरी करने के संदेह में दो लोगों की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक भगत ने बताया कि जांच के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को दुर्गादेवी पाड़ा में सूरज परमार (25) और सूरज कोरी (22) के शव पड़े होने की सूचना दी।

भगत ने कहा, ‘‘घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में दोनों पानी की मोटर चुराकर भागते दिख रहे हैं और कुत्ते उन पर भौंक रहे हैं। इस शोर के कारण कुछ लोग जाग गए। उन्होंने दोनों का पीछा किया और उनकी पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों की मौत आंतरिक चोट लगने के कारण खून बहने से हुई। उन्होंने कहा कि यह भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने का संदिग्ध मामला है।

भाषा सिम्मी नोमान

नोमान


लेखक के बारे में

विगत 2018 से मीडिया क्षेत्र में कार्यरत्त हूं। इलेक्ट्रनिक मीडिया के साथ डिजिटल मीडिया का अनुभव है। Jake of All Master Of None...