महाराष्ट्र : नागपुर में बारिश से दीवार ढही, बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र : नागपुर में बारिश से दीवार ढही, बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र : नागपुर में बारिश से दीवार ढही, बचाव कार्य जारी
Modified Date: April 20, 2023 / 10:26 pm IST
Published Date: April 20, 2023 10:26 pm IST

नागपुर, 20 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बृहस्पतिवार शाम तेज हवाओं और बारिश के कारण कुछ पेड़ गिर गए और एक परिसर की एक दीवार ढह गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोंडवाना स्क्वेयर के पास जेपी हाइट्स में दीवार गिर गई और मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

अधिकारी ने बताया, ‘एक व्यक्ति को बचा लिया गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है।’

भाषा साजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में